छत्तीसगढ़
Trending

धरसीवां गैंगरेप कांड: जन्मदिन मनाने के बहाने फार्महाउस ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

धरसीवां। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह घटना 27 अक्टूबर की बताई जा रही है, जब आरोपी ने जन्मदिन मनाने के बहाने महिला को फार्महाउस ले जाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के श्यामनगर निवासी आशीष जोशी ने अपने बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद पीड़िता को जन्मदिन मनाने के नाम पर अपनी एक्टिवा में बिठाकर धरसीवां क्षेत्र के कूंरा शराब दुकान के पीछे स्थित फार्महाउस पर पहुंचा। वहां उसने अपने साथी रूपेद साहू (निवासी कपसदा) के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फार्महाउस पर उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह रायपुर पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

धरसीवां पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी रूपेद साहू फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button