छत्तीसगढ़
Trending

अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात, नंदेली मेले में आमंत्रित किया

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सक्ती जिले के ग्राम नंदेली में 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले रामनामी मेला एवं संत समागम में आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री साय ने महासभा के पदाधिकारियों का आमंत्रण स्वीकार करते हुए आभार व्यक्त किया और आगामी आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रामनामी समाज छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और उनकी आस्था, सरलता और भक्ति पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा की अध्यक्ष सेत बाई रामनामी, महासचिव गुला राम रामनामी सहित रामनामी संप्रदाय के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button