छत्तीसगढ़
Trending

CG राज्य अलंकरण सम्मान समारोह 2025 : पंडित रविशंकर शुक्ल, महाराजा अग्रसेन और यतियतन लाल सम्मान की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में दिए जाने वाले प्रमुख सम्मानों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक समरसता, अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों और संस्थाओं का चयन किया गया है।

जूरी द्वारा चयनित सम्मानित—

  • पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान
    रियल ग्रुप के चेयरमैन राजेश अग्रवाल को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए चयनित किया गया है।
  • महाराजा अग्रसेन सम्मान
    राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ को सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है।
  • यतियतन लाल सम्मान
    कात्रेनगर, सोंठी, चाम्पा (जिला जांजगीर-चाम्पा) स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को अहिंसा और गौरक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सरकार जल्द ही राज्य अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित कर इन सभी को सम्मानित करेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button