PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: विधानसभा और ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण, राज्योत्सव में होंगे शामिल, देखें मिनट 2 मिनिट शेड्यूल….

रायपुर, 27 अक्टूबर 2025 / छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव की रौनक इस बार अपने चरम पर होगी, क्योंकि 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर दौरे पर आ रहे हैं। उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी हो चुका है, और इसे देखकर यही कहा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी का यह प्रवास पूरी तरह व्यस्तता से भरा रहेगा। जानकारी के अनुसार, पूरे दिन उन्हें लंच ब्रेक तक का समय नहीं मिलेगा।
सुबह 7:35 पर पीएम मोदी दिल्ली से उड़ान भरकर 9:45 पर रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल जाएंगे, जहां 10:00 से 10:35 तक “दिल की बात” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इसके बाद 10:45 से 11:30 बजे तक वे ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ठीक 11:45 से 12:10 तक वे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक नए विधानसभा भवन का लोकार्पण और फिर 1:30 से 2:15 तक ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक वे राज्योत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहेंगे। इसके बाद 4:25 पर रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
• 7:35 AM दिल्ली से रवाना
• 9:45 AM रायपुर पहुंचना
• 10:00–10:35 सत्य साईं हॉस्पिटल में ‘दिल की बात’ कार्यक्रम
• 10:45–11:30 ब्रह्माकुमारी कार्यक्रम में सहभागिता
• 11:45–12:10 स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
• 12:15–1:15 नए विधानसभा भवन का लोकार्पण
• 1:30–2:15 ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन
• 2:30–4:00 राज्योत्सव कार्यक्रम में उपस्थिति
• 4:25 PM रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान
प्रधानमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के विकास, पहचान और सांस्कृतिक गौरव को नए आयाम देने वाला माना जा रहा है।



