छत्तीसगढ़
Trending

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा : भिलाई में पुलिस की बड़ी रेड, 5 लड़कियां सहित 9 हिरासत में

भिलाई, 25 अक्टूबर 2025 शहर में देह व्यापार के धंधे पर पुलिस ने एक बार फिर नकेल कसी है। जुंवानी स्थित चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर संचालित लॉरेंज और लीवेलनेस स्पा सेंटर में कई दिनों से आपत्तिजनक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ शुक्रवार देर शाम कार्रवाई को अंजाम दिया।

सबसे पहले पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा। उसके तय संकेत मिलते ही एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर, दुर्ग सीएसपी भारती मरकाम और स्मृतिनगर चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन किसी को बाहर जाने नहीं दिया गया।

कितने लोग हिरासत में
• 5 लड़कियां
• 4 ग्राहक
• दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर
• कुछ महिला वर्कर भी हिरासत में

सभी को पूछताछ के लिए स्मृतिनगर चौकी ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार लॉरेंज स्पा से 3 लड़कियां, 2 ग्राहक, 1 मैनेजर और 1 वर्कर को पकड़ा गया। वहीं लीवेलनेस से 2 लड़कियां, 2 ग्राहक, 1 मैनेजर और कुछ महिला स्टाफ को हिरासत में लिया गया।

स्पा सेंटर में बार-बार कार्रवाई के बावजूद जारी धंधा
जुनवानी के सुपेला थाना क्षेत्र में कई स्पा सेंटर संचालित हैं जहां पुलिस की पिछली कार्रवाइयों के बावजूद देह व्यापार का सिलसिला थम नहीं रहा है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि स्पा की आड़ में यहां जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा है।

एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुख्ता सूचना मिलने पर ही यह रेड की गई। स्पा में मिली लड़कियों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार पीड़िता मानकर कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के बाद उन्हें उनके घर या सुरक्षित शेल्टर होम में भिजवाया जाएगा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button