छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज का दुर्ग दौरे पर : पंडवानी महासम्मेलन में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 25 अक्टूबर 2025/राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
यह रहेगा पूरा कार्यक्रम
• 01:30 PM ग्राम मेडेसरा (वि.ख. धमधा, जिला दुर्ग) पहुँचेंगे
• 01:30 PM से 02:30 PM पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में शिरकत
• 02:30 PM से 03:00 PM आरक्षित समय
• 03:00 PM ग्राम मेडेसरा से रायपुर के लिए प्रस्थान
• 04:00 PM मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुँचकर आरक्षित कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पंडवानी कला को बढ़ावा देने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



