छत्तीसगढ़
Trending

कोंडागांव में 1 लाख के इनामी नक्सली पिलसाय ने किया आत्मसमर्पण : कई गंभीर वारदातों में था शामिल – पुनर्वास नीति-2025 के तहत मिला 50 हजार रुपए का इनाम

कोंडागांव, 18 अक्टूबर 2025: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में 1 लाख रुपए के इनामी नक्सली पिलसाय ने शनिवार को मुख्यधारा में शामिल होकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। नक्सली संगठन में बढ़ते मतभेद और सरकार की पुनर्वास नीति-2025 से प्रभावित होकर उसने यह कदम उठाया। पिलसाय पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस (कृषि विभाग) में सक्रिय था।

आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे, उप पुलिस अधीक्षक सतीश भार्गव और सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के अधिकारी उपस्थित रहे। पुनर्वास नीति के तहत पिलसाय को तत्काल 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सली पिलसाय कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल रहा है, जिनमें आईटीबीपी जवानों की हत्या, जियो टावर जलाना और लूट की घटनाएं शामिल हैं।

प्रदेश में नक्सलवाद की जड़ें कमजोर करने में सरकार की यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button