छत्तीसगढ़

ओडिशा: मलकानगिरी पुलिस ने नक्सलियों की गुप्त बंदूक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त

जगदलपुर/मलकानगिरी। ओडिशा के मलकानगिरी पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। कालीमेला थाना क्षेत्र के धूमल और चिलकलामुडी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की एक गुप्त बंदूक फैक्ट्री का पता चला।

आंध्र-ओडिशा सीमा के सिलुरु थाना क्षेत्र में डीवीएफ के जवानों की छापेमारी में कई अर्धनिर्मित बंदूकें, हथियार बनाने के उपकरण और मरम्मत सामग्री बरामद की गई। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा छिपाई गई तीन बारूदी सुरंगें (तीन किलो, दो किलो और एक किलो) भी जब्त की गईं। पांच डेटोनेटर, कॉडेक्स वायर, वेल्डिंग मशीन, जनरेटर और वेल्डिंग रॉड जैसे उपकरण भी पुलिस के हाथ लगे।

पुलिस का मानना है कि यह फैक्ट्री नक्सलियों के हथियार निर्माण और मरम्मत का अहम ठिकाना थी। बरामद विस्फोटक और सामग्री को सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया है। जब्त किए गए सामान को जिला पुलिस कार्यालय में प्रदर्शित किया गया। मलकानगिरी पुलिस ने इसे नक्सल नेटवर्क पर बड़ा प्रहार बताया है और भविष्य में ऐसे अभियानों को और तेज करने का आश्वासन दिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button