छत्तीसगढ़
Sukma Naxal Attack: ग्रामीण की बेरहमी से हत्या, मुखबिरी का आरोप – बेटा भागकर पहुंचा गांव

सुकमा। जिले के कोंटा ब्लॉक के सलातोंग गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की देर रात निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रव्वा सोना के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रव्वा सोना अपने घर पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान नक्सली पहुंचे और उन्हें घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। कुछ दूरी पर ले जाकर नक्सलियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की और हत्या कर दी।
घटना के समय मृतक का बेटा हुंगा भी नक्सलियों के पीछे-पीछे गया था, लेकिन भय के चलते बीच रास्ते से भागकर घर लौटा और गांव वालों को घटना की जानकारी दी।
नक्सलियों ने मौके पर पर्चा फेंककर रव्वा सोना पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



