छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, अंडरपास स्वीकृति पर व्यक्त किया आभार

धरसींवा, विधायक अनुज शर्मा ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट की और ग्राम सांकरा (राष्ट्रीय राजमार्ग 30) में अंडरपास (VUP) की स्वीकृति देने पर आभार व्यक्त किया।

विधायक शर्मा ने कहा कि इस अंडरपास के निर्माण से क्षेत्रवासियों को वर्षों से झेलनी पड़ रही असुविधा और सड़क दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलेगी। इससे यातायात और अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी की ऊर्जा, कार्यक्षमता और दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण में नई ऊँचाइयाँ स्थापित हो रही हैं।

इसके अलावा, विधायक ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और भविष्य की परियोजनाओं पर भी केंद्रीय मंत्री से सार्थक चर्चा की और पुनः आभार व्यक्त किया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button