छत्तीसगढ़
Trending

जगदलपुर में भारी बारिश से केके रेललाइन बाधित, कई ट्रेनें रद्द – अरकु के पास मलबा गिरने से यातायात प्रभावित

जगदलपुर, बस्तर। बस्तर संभाग में मूसलाधार बारिश का असर केके रेललाइन पर एक बार फिर दिखा। अरकु के पास पहाड़ से मलबा गिरने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया और रेल यातायात प्रभावित हो गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश के कारण केके रेललाइन के कई हिस्सों में ट्रैक धंस गया है। इस कारण किरंदुल–विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस को बुधवार के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं, किरंदुल–विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन 28 और 29 अगस्त को केवल अरकु तक ही चलेगी।

रेलवे ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लगातार बारिश और ट्रैक पर मलबा गिरने की वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके चलते केके रेललाइन पर यातायात पूरी तरह बहाल होने में कुछ समय लग सकता है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने और यात्रा से पहले अपडेट लेने की अपील की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button