छत्तीसगढ़

Heavy Rain Forecast, Dam Gates Opened : भारी बारिश का पूर्वानुमान, डैम के गेट खोले गए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में रातभर से बूंदाबांदी जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बलरामपुर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश के यलो अलर्ट की घोषणा की गई है। वहीं जीपीएम, मुंगेली, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

केलो डैम के 4 गेट खोले गए
पिछले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते रायगढ़ जिले में स्थित केलो डैम के 4 गेट खोलने पड़े। इससे केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है और कई नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

सिस्टम कमजोर, बस्तर में कम होगी बारिश
सिनौप्टिक सिस्टम की बात करें तो छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया अब कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा साइक्लोन सर्कुलेशन अभी भी दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसकी वजह से बस्तर क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश होने की संभावना जताई गई है।,


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button