धरसींवा में तीज मिलन समारोह: विधायक अनुज शर्मा ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं, कहा- तीज हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखता है

रायपुर, 22 अगस्त 2025।धरसींवा विधानसभा के ग्राम पथरी में आज जिला स्तरीय तीज मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में माताएँ और बहनें शामिल हुईं। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और सभी को तीज पर्व की हार्दिक बधाई दी।

समारोह में लोकगीत, पारंपरिक साज-सज्जा, मेहंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिली। सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। विजेता महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।

विधायक अनुज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा—
“तीजा का यह पर्व नारी शक्ति, संवेदना, समर्पण और स्नेह का प्रतीक है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत करती हैं, जो हमारी संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। यह पर्व न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपये उनके खातों में दिए जा रहे हैं।

समारोह में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, सविता चंद्राकर, स्वाति वर्मा, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे, चंद्रकांति वर्मा, सोना वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्र की माताएँ-बहनें उपस्थित रहीं।



