छत्तीसगढ़
Trending
तीजा पर्व पर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ में चलेंगी स्पेशल मेमू ट्रेनें, रायपुर से अनूपपुर और ताड़ोकी तक मिलेगी सीधी सुविधा

रायपुर. तीजा पर्व पर मायके जाने वाली महिलाओं के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। ये ट्रेनें रायपुर से अनूपपुर और रायपुर से ताड़ोकी रूट पर चलाई जाएंगी।
कब और कहाँ चलेंगी ट्रेनें?
- रायपुर–अनूपपुर–रायपुर (06803/06804): 24 और 28 अगस्त 2025
- रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर (06805/06806): 25 और 29 अगस्त 2025
रायपुर–अनूपपुर–रायपुर स्पेशल (06803/06804) शेड्यूल
- रायपुर से रवाना (06803): सुबह 4:50 बजे, रास्ते में सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी।
- अनूपपुर आगमन: सुबह 10:15 बजे।
- अनूपपुर से वापसी (06804): दोपहर 1:30 बजे, शाम 7:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।
रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर स्पेशल (06805/06806) शेड्यूल
- रायपुर से रवाना (06805): सुबह 6:00 बजे, रास्ते में दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़।
- ताड़ोकी आगमन: सुबह 10:15 बजे।
- ताड़ोकी से वापसी (06806): दोपहर 12:00 बजे, शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।
रेलवे के इस फैसले से तीजा पर्व पर मायके जाने वाली महिलाओं और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।



