छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर ब्रेकिंग : जेल से फरार हुआ कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रायपुर, 21 अगस्त 2025।राजधानी रायपुर की जेल से आज दोपहर एक कैदी के फरार होने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक करीब 12 बजे महिला जेल की ओर वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसमें पाँच कैदी शामिल थे। इसी दौरान एक कैदी मौके से भाग निकला।

फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है, जो गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई है।

फिलहाल फरार कैदी की तलाश में पुलिस की टीम सक्रिय कर दी गई है और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button