छत्तीसगढ़
Trending

पिपरिया में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड : बेटे ने जमीन विवाद में पिता और बुआ को सब्बल से उतारा मौत के घाट, वारदात के बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर

पिपरिया, 18 अगस्त 2025 । जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी गाँव में सोमवार को हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी बेटे रामकुमार ने जमीन विवाद को लेकर अपने पिता और बुआ पर सब्बल से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी रामकुमार ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी का अपने परिवार के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सोमवार को कहासुनी बढ़ी और गुस्से में आरोपी ने पिता और बुआ पर जानलेवा हमला कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button