छत्तीसगढ़
Trending
आरंग : रक्षाबंधन मनाने मायके आई विवाहिता ने महानदी पुल से लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

आरंग। सोमवार सुबह आरंग क्षेत्र के ग्राम पारागांव स्थित नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला के छलांग लगाने की आशंका से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और महिला की तलाश शुरू कर दी।
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुल पर महिला की स्कूटी खड़ी मिली है और पुल की रेलिंग से उसका दुपट्टा बंधा हुआ था। इससे महिला की पहचान 27 वर्षीय स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई। हालांकि किसी ने उन्हें कूदते हुए नहीं देखा है, लेकिन सभी परिस्थितियों को देखते हुए गोताखोर नदी में तलाश कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, स्वाति रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने मायके पारागांव आई थी। उनकी शादी दो वर्ष पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी और उनका ढाई माह का बच्चा भी है। घटना से परिजनों और गांव में गम का माहौल है।



