छत्तीसगढ़
Trending

Kanker Waterfall Tragedy : मलांजकुड़ुम जलप्रपात में दर्दनाक हादसा, रायपुर के युवक की मौत, सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

कांकेर, 17 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले स्थित मलांजकुड़ुम जलप्रपात में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रायपुर से घूमने आए एक युवक की पैर फिसलकर मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी गोपाल चंद्राकर अपने पांच दोस्तों के साथ शनिवार को मलांजकुड़ुम वाटरफॉल पहुंचा था। घूमने के दौरान गोपाल डेंजर जोन में चला गया, जहां चिकने पत्थरों पर उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर पड़ा। दोस्तों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से शनिवार रात रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। रविवार सुबह नगर सेना और गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मलांजकुड़ुम जलप्रपात में हर साल हादसे होते हैं, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। 2022 में भी यहां दो युवकों की मौत हो चुकी थी। लगातार हो रहे हादसे पर्यटन स्थलों की सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button