17 अगस्त 2025: आज का राशिफल – जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा दिन

रायपुर, 17 अगस्त 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि पर उसके स्वामी ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव रहता है। सोमवार, 17 अगस्त 2025 को कुछ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
मेष राशि: आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, पर संयम बनाए रखें। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। नौकरी में बदलाव और तरक्की के अवसर बन सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि: आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन मन थोड़ा परेशान रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है।
मिथुन राशि: मन अशांत रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। संतान की सेहत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है।
कर्क राशि: मानसिक तनाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नए कारोबार की शुरुआत संभव है। पिता से धन लाभ और आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशि: मन अशांत रहेगा। कारोबार और लाभ में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्य के लिए यात्रा की संभावना है।
कन्या राशि: मानसिक अशांति रहेगी। कारोबार में बदलाव और भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: अज्ञात भय परेशान कर सकता है। नौकरी में बदलाव और तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि: मानसिक चिंता रहेगी। परिवार की और पिता की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि: मन प्रसन्न रहेगा। पठन-पाठन और शैक्षिक कार्यों में सफलता। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आय में वृद्धि, खर्चों में भी बढ़ोतरी।
मकर राशि: मानसिक उतार-चढ़ाव रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। कारोबार और मित्रों के सहयोग से लाभ बढ़ेगा।
कुंभ राशि: दिन अच्छा रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन राशि: दिन सामान्य रहेगा। मानसिक चिंता रहेगी। माता की सेहत पर ध्यान दें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।



