छत्तीसगढ़
Trending

प्रोबेशन पीरियड में तबादला : डॉ. पूजा अग्रवाल का मामला बना सवालों का घेऱा, क्या सेवा नियमों की खुलेआम हुई अनदेखी?

रायगढ़, 16 अगस्त 2025 जिला अस्पताल रायगढ़ में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूजा अग्रवाल के तबादले को लेकर विभागीय हलकों में सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि यह आदेश सेवा नियमों का उल्लंघन करते हुए जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. पूजा अग्रवाल की नियुक्ति 22 जुलाई 2022 को जूनियर वेतनमान (ग्रेड पे ₹5,400) पर मेडिकल ऑफिसर के रूप में हुई थी। नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख था कि तीन वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी होने तक उनका तबादला नहीं किया जाएगा।

सेवा नियमों में भी यह प्रावधान है कि प्रोबेशन अवधि के दौरान अधिकारी या कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद, विभाग ने प्रोबेशन की अवधि पूर्ण होने से पहले ही तबादला आदेश जारी कर दिया।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह आदेश प्रोबेशन सुरक्षा प्रावधान की अनदेखी कर जारी हुआ है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और नियमों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। मामले ने विभागीय स्तर पर बहस छेड़ दी है और अब तबादला आदेश की पुनः समीक्षा की मांग तेज हो गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button