रायपुर में मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया व श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा अंतर-विद्यालय दिव्यांग प्रतियोगिता, विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र से सम्मानित

रायपुर (छत्तीसगढ़)
मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया ने श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, रायपुर ब्रांच-2 के सहयोग से अंतर-विद्यालय दिव्यांग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चैतन्य टेक्नो स्कूल प्रबंधक और फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा “स्कोर परीक्षा” के पैम्फलेट विमोचन से हुई।
गायन, नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिताओं में रायपुर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाउंडेशन अध्यक्ष मेघा तिवारी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ऐसे बच्चों की प्रतिभा को मंच देना है जो दिव्यांग होने या आर्थिक-सामाजिक परिस्थितियों के कारण अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने में असमर्थ हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेघा तिवारी, डॉ. प्रवीण शर्मा, समाजसेविका सीमा छावड़ा, धीरेंद्र कुमार शर्मा, नवलक्ष्मी तिवारी, विनय पांडे, सहायक एजीएम सतीश, क्षेत्रीय प्रभारी कट्टा साई कुमार, प्राचार्य नरमदा पांडा और फाउंडेशन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन और कलाकृतियों ने दर्शकों को प्रभावित किया। विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मकता और कौशल निखारने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल एसोसिएट एजीएम मविल्ला सतीश ने घोषणा की कि स्कूल जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की “स्कोर परीक्षा” आयोजित करेगा। यह परीक्षा कक्षा 3 से 11 तक के छात्रों के लिए होगी, जिसमें अच्छे अंक प्राप्त करने वालों को कैश प्राइज और प्रवेश पर विशेष छूट मिलेगी। यह एग्जाम बच्चों को कक्षा पाठ्यक्रम के आधार पर कॉम्पीटिटिव माहौल का अनुभव कराएगा।



