छत्तीसगढ़
Trending

Balodabazar Shocker: होटल की तीसरी मंजिल से कूदी 18 साल की युवती, एक घंटे तक समझाने के बाद भी नहीं मानी, सिर फटने से हालत नाजुक

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 18 वर्षीय युवती ने होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सुसाइड की कोशिश करने वाली युवती का नाम दीपा बाघ है, जो राउत पारा की रहने वाली और मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। उसके पिता धनीराम बाघ होटल ‘ऑफ पैराडाइज’ में स्वीपर का काम करते हैं और वह अक्सर पिता के साथ होटल में आती थी।

एक घंटे की कोशिश के बाद भी नहीं बचा सके
बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे दीपा होटल की छत पर पहुंच गई और किनारे खड़ी होकर छलांग लगाने का प्रयास करने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक समझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम 4:30 बजे उसने छलांग लगा दी, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।

पहले उसे कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, फिर जिला अस्पताल होते हुए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी योगिता खपरडे ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है और पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button