छत्तीसगढ़
Trending

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड में होगी भव्य परेड, मुख्यमंत्री लेंगे सलामी – यातायात व पार्किंग प्लान जारी 🚦

रायपुर, 14 अगस्त 2025 — राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर प्रदेशभर से विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होंगे। संभावित भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस ने विशेष पार्किंग और यातायात व्यवस्था जारी की है।

पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी —

  • लाल कार पास वाहन: PWD चौक से एम.टी. वर्क्स शॉप गेट होकर मंच के पीछे स्थित VIP पार्किंग।
  • बिना पास वाहन: सेंट पॉल स्कूल ग्राउंड में पार्किंग, पैदल आर.आई. गेट से प्रवेश।
  • स्कूल बसें: धमतरी गेट से छात्रों को उतारकर विवेकानंद सरोवर परिक्रमा पथ पार्किंग में खड़ी होंगी।
  • सिद्धार्थ चौक/पुरानी बस्ती मार्ग: बिना पास वाहन विवेकानंद सरोवर पार्किंग में पार्किंग, पैदल धमतरी गेट से प्रवेश।
  • PWD चौक से आने वाले: बिना पास वाहन सेंट पॉल स्कूल पार्किंग में पार्किंग।

यातायात डायवर्जन —
पेन्शनबाड़ा चौक, PWD चौक और महिला थाना चौक से पुलिस लाइन की ओर केवल कार्यक्रम में शामिल होने वालों को ही प्रवेश मिलेगा। सामान्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

परेड ग्राउंड के अंदर प्रतिबंधित वस्तुएं —
शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, माचिस, लाइटर, हथियार, पटाखे, धारदार वस्तुएं, छाते, बोर्ड, बैनर, पालतू जानवर, हॉकी स्टिक, लाठी, प्रचार सामग्री, रेडियो, हार्न, फुग्गे, गेंद आदि।

पुलिस ने अपील की है कि लोग निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और VIP मार्ग से बचें, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु रूप से हो सके।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button