छत्तीसगढ़

धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा : 100 मीटर लंबा तिरंगा लेकर पैदल मार्च और बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा विधानसभा क्षेत्र

धरसींवा, 13 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस से पहले धरसींवा विधानसभा में देशभक्ति का जोश चरम पर रहा। विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के युवा, महिला मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने 100 मीटर लंबा तिरंगा थामकर पैदल मार्च व बाइक रैली निकाली। यात्रा विधानसभा चौक से शुरू होकर सारागांव, नगर पंचायत खरोरा, बंगोली, कुरा, सिलयारी होते हुए धरसींवा तक पहुंची। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।

यात्रा के दौरान गांव-गांव तिरंगे में रंग गया, जगह-जगह ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने तिरंगे का स्वागत कर माहौल को प्रेरणादायी बना दिया। समापन कार्यक्रम में सभी धर्म और समाज के लोग शामिल हुए, जिससे एकता का संदेश और मजबूत हुआ।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान देशभर में जन-जन का अभियान बन चुका है। तिरंगा हमारे गौरव, अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है, इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर हर घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराना हम सभी का कर्तव्य है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, सविता चंद्राकर, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे, सावित्री वर्मा, सुनील शर्मा, राकेश यादव, सोना वर्मा, चंद्रकांत साहू, हरिशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button