छत्तीसगढ़
Trending

बालोद में बड़ा हादसा टला: बेकाबू यात्री बस दुकान में घुसी, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, चालक फरार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुर थाना क्षेत्र के कोचवाही गांव के पास नेशनल हाईवे-30 पर एक बेकाबू यात्री बस (CG 19 F 2277) सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के सामने खड़े किसान के ट्रैक्टर को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे चालक का नियंत्रण बस से हट गया और वाहन सीधे दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के सामान और ट्रैक्टर को भारी क्षति हुई। हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बस को क्रेन की मदद से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button