छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में नुवाखाई पर स्थानीय अवकाश घोषित, उड़िया समाज में खुशी की लहर — विधायक पुरंदर मिश्रा ने जताया मुख्यमंत्री को आभार

रायपुर। 1 अगस्त 2025।छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त (गुरुवार) को नुवाखाई (ऋषि पंचमी) पर्व के अवसर पर रायपुर नगर निगम और नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है, जो संबंधित क्षेत्र के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में प्रभावी रहेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लिए गए इस निर्णय से प्रदेश में निवासरत लगभग 35 लाख उड़ियाभाषी और छत्तीसगढ़ के नागरिकों में खुशी की लहर है। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा—
“यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि हमारे मुख्यमंत्री ने उड़िया समाज की सांस्कृतिक परंपरा ‘नुवाखाई’ को मान्यता देकर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समरसता को सम्मानित किया है। यह निर्णय समाज में एकता और भाईचारे को और मजबूत करेगा।”

विधायक मिश्रा ने समस्त उड़ियाभाषी समाज की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया और इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब को नई पहचान मिलेगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button