छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा में जनदर्शन: विधायक अनुज शर्मा ने कहा – “जनता की बात सुनना और त्वरित समाधान देना ही मेरी प्राथमिकता”

रायपुर/खरोरा, 31 जुलाई 2025, गुरुवार/
धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा स्थित विधायक कार्यालय में आज विधायक अनुज शर्मा ने जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और राशन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क एवं बिजली जैसी मूलभूत समस्याएं सामने रखीं। अनुज शर्मा ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाएगा।

सरपंचों के साथ बैठक, कावड़ यात्रा और अवैध शराब पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान खरोरा मंडल के सभी सरपंचों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई। इसमें 3 अगस्त को प्रस्तावित कावड़ यात्रा, अवैध शराब की बिक्री पर रोक, राशन कार्ड वितरण, जल आपूर्ति, आवास योजनाओं के क्रियान्वयन सहित सरकार की अन्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

“समस्याएं हल करना ही हमारा दायित्व” – अनुज शर्मा

विधायक अनुज शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“शासकीय योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता है। आप सभी के सुझावों से ही हम समृद्ध धरसींवा के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं।”

कार्यक्रमों की साप्ताहिक रूपरेखा घोषित

अनुज शर्मा ने जनदर्शन के माध्यम से आमजन को यह भी अवगत कराया कि
🔹 सोमवार–मंगलवार को रायपुर कार्यालय में,
🔹 गुरुवार को खरोरा कार्यालय में, और
🔹 शुक्रवार को धरसींवा कार्यालय में वे स्वयं उपस्थित रहेंगे, ताकि हर वर्ग के लोगों की समस्याएं सीधे सुनकर समाधान किया जा सके।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button