छत्तीसगढ़
Trending

CG ब्रेकिंग न्यूज़: CM विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से हुए रवाना, भोरमदेव में करेंगे जलाभिषेक — कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर देंगे भव्य स्वागत

कवर्धा, 28 जुलाई 2025
पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना हुए, जहां वे भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर वे श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत और अभिवादन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के साथ इस धार्मिक यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला रवाना हुआ, “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

राज्य सरकार द्वारा सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में आयोजित इस विशेष धार्मिक आयोजन में कांवड़ यात्रा के श्रद्धालु और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत की तैयारी प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई है।

भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक के बाद मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं को संबोधित भी कर सकते हैं। इसे श्रद्धा, संस्कृति और शासन की सहभागिता का अनुपम संगम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button