छत्तीसगढ़
Trending

एक्शन मोड में CM विष्णुदेव साय: महिला, समाज कल्याण और गृह विभाग की आज दिनभर चलेगी हाईलेवल समीक्षा

रायपुर, 24 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठकें लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके तुरंत बाद दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 2:00 से 3:50 तक का समय आरक्षित रखा गया है।

मुख्यमंत्री 3:50 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:00 बजे पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे 4:00 से शाम 6:00 बजे तक गृह विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। गृह विभाग की बैठक के पश्चात वे 6:00 बजे पुलिस मुख्यालय से प्रस्थान कर 6:25 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा शासन के प्रमुख सामाजिक और सुरक्षा संबंधी विभागों के कामकाज की समीक्षा और सुशासन की दिशा में ठोस पहल को दर्शाता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button