छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा सत्र और ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर’ के नाट्य मंचन में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 18 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को राजधानी रायपुर में विभिन्न शासकीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। निर्धारित शासकीय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री का आगमन 10:55 बजे होगा, जहां वे छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक भाग लेंगे। सत्र के पश्चात वे शाम 05:00 बजे विधानसभा से प्रस्थान करेंगे और 05:20 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

शाम को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री 06:45 बजे कार द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 07:00 बजे वहां आयोजित ‘पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होलकर’ पर आधारित नाट्य मंचन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो रात्रि 09:00 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री 09:00 बजे ऑडिटोरियम से रवाना होकर 09:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री का यह दिन जहां एक ओर प्रदेश की विधायी जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button