छत्तीसगढ़
Trending

ACB का बड़ा एक्शन: जांजगीर में पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

00बहन का नाम जमीन से हटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत, ACB की टीम ने किया ट्रैप00

जांजगीर, 17 जुलाई 2025
जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को जांजगीर में पदस्थ पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार राठौर ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि पटवारी ने ज़मीन से उसकी बहन का नाम हटाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की है।

ACB की टीम ने जाल बिछाते हुए दोपहर 12 बजे ट्रैप ऑपरेशन चलाया। सत्येंद्र को केमिकल लगे नोट देकर पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत ली, टीम ने दबिश दी और उसे मौके पर ही धर दबोचा।

पकड़े जाने के बाद जब पटवारी के हाथों को पानी में डाला गया, तो नोटों में लगे केमिकल के कारण रंग बदल गया, जिससे रिश्वत की पुष्टि हो गई।

कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी पटवारी को जिला न्यायालय जांजगीर में पेश किया जाएगा। ACB की इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button