छत्तीसगढ़
Trending

अंबिकापुर हादसा LIVE: कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे मौके पर ही एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कार में तीन युवक और दो युवतियां सवार थीं, जो अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। चठिरमा के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर करता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button