छत्तीसगढ़
Trending

सरगुजा में लग्जरी कार से नशे की तस्करी का भंडाफोड़ : 4.35 लाख के इंजेक्शन बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

सरगुजा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभागीय उड़नदस्ता टीम ने एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये मूल्य के 2,413 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य तस्कर फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी उड़नदस्ता को सूचना मिली थी कि थाना मणिपुर क्षेत्र के सुंदरपुर वेयरहाउस के पास एक सफेद हुंडई वरना कार में दो व्यक्ति नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले हैं। टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी, जहां टीम को देख मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। उसका साथी गंगाराम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया।

कार की तलाशी में 2,413 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 4.35 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल आबकारी विभाग ने गंगाराम मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है।

आबकारी विभाग की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को मजबूती देने वाली है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button