छत्तीसगढ़
Trending

ब्रेकिंग न्यूज | विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट की अहम बैठक शुरू

रायपुर, 11 जुलाई 2025 — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में आज कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक आगामी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।

बैठक में राज्यहित से जुड़े प्रमुख निर्णयों पर मुहर लग सकती है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सरकार कई नई नीतियों और योजनाओं को मंजूरी देने पर विचार कर रही है। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा की जा रही है।

कैबिनेट की यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में किन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा, इस पर प्रदेश की जनता की निगाहें टिकी हुई हैं।

👉 अधिक जानकारी जल्द अपडेट की जाएगी…

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button