छत्तीसगढ़
Trending

IED ब्लास्ट में ASP की शहादत का बदला: सुकमा में नक्सली सोढ़ी गंगा गिरफ्तार, SIA को दी साथियों की जानकारी

सुकमा, 9 जुलाई 2025 | 9 जून को सुकमा जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस हमले में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे की शहादत के मामले में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच एजेंसी (SIA) ने आरोपी नक्सली सोढ़ी गंगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हमले का पूरा घटनाक्रम
घटना 9 जून को कोन्टा-गोलापल्ली मार्ग पर उस वक्त हुई थी, जब पुलिस की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोटक की चपेट में आने से एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे मौके पर ही शहीद हो गए थे।
इस हमले में SDOP कोंटा भानुप्रताप चंद्राकर और TI सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल मेडिकल सुविधा दी गई।

गिरफ्तार नक्सली से अहम खुलासे
इस मामले की जांच कर रही SIA को हाल ही में अहम सुराग मिले हैं। एजेंसी ने कोंटा क्षेत्र से 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान सोढ़ी गंगा की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में उसने न केवल खुद के शामिल होने की बात स्वीकार की, बल्कि हमले में शामिल अन्य नक्सलियों की जानकारी भी साझा की है।

गिरफ्तार संदिग्धों के पास आंध्रप्रदेश के सिमकार्ड से लैस मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी भी जांच की जा रही है। SIA की जांच फिलहाल जारी है और संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस घटना में शामिल अन्य नक्सलियों तक भी एजेंसी पहुंच सकती है।

प्रदेश में सुरक्षा बलों की बढ़ाई गई सक्रियता
ASP की शहादत के बाद से ही नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां हर स्तर पर सतर्कता बनाए हुए हैं और सटीक इंटेलिजेंस इनपुट पर कार्रवाई की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button