मैनपाट में BJP का प्रशिक्षण शिविर: दूसरे दिन भी संगठनात्मक मंत्रों से लैस होंगे सांसद-विधायक

रायपुर, 08 जुलाई 2025 – मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। मंगलवार को भी शिविर का आयोजन चार सत्रों में किया जा रहा है, जिसमें सुबह 9.30 बजे से सांसदों और विधायकों को पार्टी की विचारधारा, रणनीति और संगठन की कार्य पद्धति पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण सत्रों में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और संगठन महामंत्री बीएल संतोष जैसे वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। पहले दिन के शिविर में कुल 10 सांसद, 10 मंत्री और 44 विधायक शामिल हुए थे। उन्हें संगठन की कार्य नीति, जनता से जुड़ाव और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी दी गई थी।
भाजपा का यह प्रशिक्षण शिविर आगामी विधानसभा सत्र और भविष्य की चुनावी तैयारियों की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व मानता है कि संगठन को मजबूत करने और जनप्रतिनिधियों को जमीनी मुद्दों से जोड़े रखने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर बेहद जरूरी हैं।



