छत्तीसगढ़
Trending

विश्व पर्यावरण दिवस पर “हरित स्वच्छता अभियान” का आयोजन, अनुज शर्मा ने स्वच्छता को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

रायपुर, 02 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में “हरित स्वच्छता अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री केदार कश्यप और धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

पद्मश्री अनुज शर्मा ने कहा कि “स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि स्वच्छ भारत का सपना केवल नारा न रहे, बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने शहर और समाज को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं।

अनुज शर्मा ने “हरित स्वच्छता अभियान” को स्वच्छ भारत मिशन का एक महत्वपूर्ण विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल खुले में शौच से मुक्ति पाना है, बल्कि ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ जल आपूर्ति और पर्यावरण को संरक्षित करना भी है। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वस्थ भारत के निर्माण में एक सशक्त कदम है, जिससे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में रायपुर विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने मरीन ड्राइव क्षेत्र में स्वच्छता और पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। अंत में अनुज शर्मा ने सभी से अपील की कि, “हर जगह ऐसे अभियान चलें, तभी हमारा शहर स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बन पाएगा।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button