छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर: रिलायंस शोरूम से 17 आईफोन चोरी, कारोबारी के बेटे ने हॉलीवुड फिल्मों से ली प्रेरणा, 5 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में स्थित रिलायंस डिजिटल शोरूम से 17 सीलपैक आईफोन चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात को कारोबारी के बेटे मयंक दीक्षित ने हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरणा लेकर अंजाम दिया। पुलिस ने मयंक सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार लोग चोरी के माल के खरीदार हैं।

फिल्मी स्टाइल में दी चोरी को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मयंक दीक्षित चौबे कॉलोनी का रहने वाला है और एक कारोबारी का बेटा है। उसने रिलायंस शोरूम में घुसने के लिए पास ही स्थित एक अन्य शोरूम में चल रहे रिपेयरिंग कार्य का फायदा उठाया। उस शोरूम में लगे बांस के सहारे वह पहली मंजिल तक पहुंचा और हथौड़ी से कांच तोड़कर भीतर दाखिल हुआ। इसके बाद वह ग्राउंड फ्लोर पर उतरकर 17 आईफोन चोरी कर फरार हो गया।

पकड़े जाने की वजह बनी बेचने की कोशिश
घटना के बाद पुलिस को मौके से एक स्कूटी मिली, जिसे छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। छानबीन में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सीलपैक आईफोन बेचने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पूछताछ के आधार पर मयंक तक पुलिस पहुंच गई।

21 लाख का माल बरामद, ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चोरी गए 21 लाख रुपए के आईफोन बरामद कर लिए हैं। मयंक दीक्षित से आईफोन खरीदने वाले जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वे हैं:

  • अमित अग्रवाल, निवासी समता कॉलोनी
  • निखिल गर्ग, निवासी शंकर नगर
  • चंदन वर्मा, निवासी गुढ़ियारी
  • आशीष लखवानी, निवासी लाखे नगर चौक

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि चोरी का माल और किन लोगों तक पहुंचा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button