छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय आज पंडरी में “स्वरा प्रतिष्ठान” के शुभारंभ से लेकर राजस्व और उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल, जानें मिनट 2 मिनट कार्यक्रम…

रायपुर 26 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का शनिवार, 26 अप्रैल 2025 का कार्यक्रम व्यस्त और महत्वपूर्ण रहने वाला है। वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से पंडरी के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:40 बजे वहां पहुंचेंगे।

पंडरी में मुख्यमंत्री “स्वरा प्रतिष्ठान” के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो लगभग 12:20 बजे तक चलेगा। इसके पश्चात वे पुनः मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और 12:30 बजे वहां पहुंचेंगे।

दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक वे राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद 2:00 से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दिन के अंत में, 3:30 बजे से 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। पूरा दिन प्रशासनिक गतिविधियों और विकास कार्यों पर केंद्रित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button