छत्तीसगढ़
Trending

डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: ट्रॉली गिरने से भाजपा नेता घायल, भरत वर्मा की हालत गंभीर

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की पहाड़ी पर संचालित रोपवे की ट्रॉली अचानक रोप से टूटकर नीचे गिर गई। हादसे के वक्त ट्रॉली में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे। सभी नेताओं को चोटें आई हैं, जिनमें भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना के बाद रोपवे संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए रोपवे से ऊपर जा रहे थे। तभी अचानक ट्रॉली बीच रास्ते में टूटकर गिर गई। हादसे में रामसेवक पैकरा को मामूली चोटें आई हैं जबकि भरत वर्मा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब डोंगरगढ़ रोपवे में इस तरह की दुर्घटना हुई हो। पूर्व में भी कई बार तकनीकी खामियों और लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं। एक बार फिर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं – आखिर कब सुधरेगा रोपवे प्रबंधन?

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और रोपवे संचालन में लापरवाही की जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button