छत्तीसगढ़
Trending

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: रिश्वत मामले में फरार राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 अप्रैल 2025 एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत के आरोप में फरार चल रहे गौरेला तहसील के राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। ACB की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरेला निवासी किसान रंजीत राठौर से कृषि भूमि का सीमांकन कराने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। मामले में ACB ने पहले ही राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। वह इस पूरे मामले में मध्यस्थता कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि अधिकारी बिना पैसे के काम नहीं कर रहे थे, जिससे उन्हें महीनों चक्कर काटने पड़े। अंततः परेशान होकर उन्होंने ACB से शिकायत की। जांच के बाद ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए घनश्याम भारद्वाज को न्यायालय में पेश किया।

ACB की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button