छत्तीसगढ़
Trending

कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो बेटे ने की मां की हत्या, पत्नी पर भी किया हमला

रायपुर | उरला थाना क्षेत्र

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक ई-रिक्शा चालक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और पत्नी को भी बुरी तरह घायल कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रदीप देवांगन (45), नागेश्वर नगर का निवासी है। उसने अपनी 70 वर्षीय मां गणेशी देवांगन से कुत्ता खरीदने के लिए 200 रुपये मांगे थे।
जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर प्रदीप ने हथौड़े से मां के सिर पर वार कर दिया।

इस दौरान उसकी पत्नी रमेश्वरी देवांगन (35) ने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उनका 15 वर्षीय बेटा यह सब देखकर मदद के लिए दौड़ा।

गंभीर रूप से घायल मां को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद प्रदीप मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था और उसका व्यवहार पहले से ही संदिग्ध रहता था।

इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button