छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का शुक्रवार को राजधानी से बलरामपुर तक रहेगा व्यस्त दौरा: मेडिकल कॉलेज में लेंगे पदभार समारोह में हिस्सा, श्रीकोट आश्रम में करेंगे विशेष प्रवास

रायपुर 18 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित शासकीय दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर से दोपहर 12:20 बजे होगी, जहां से वे कार द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री का वहां 12:30 बजे आगमन निर्धारित है। वे 12:30 से 01:00 बजे तक आयोजित छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे 01:00 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और 01:10 बजे निवास पहुंचकर कुछ समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 01:55 बजे वे पुनः मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 02:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा जिला बलरामपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 03:15 बजे वे हेलीपेड, आश्रम श्रीकोट, जवाहरनगर, जिला-बलरामपुर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा आश्रम श्रीकोट जाएंगे। वहां 03:20 बजे से कुछ समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 03:50 से 03:55 के बीच श्रीकोट हेलीपेड से वापस रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे और शाम 05:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे। वहाँ से वे 05:15 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और दिन का शेष समय आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button