छत्तीसगढ़
Trending

विधानसभा सत्र में आज शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (शुक्रवार, 07 मार्च 2025) छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 10:55 बजे विधानसभा पहुंचेंगे।

विधानसभा सत्र का आयोजन सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पूरे सत्र के दौरान उपस्थित रहेंगे। इस सत्र में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार की विभिन्न नीतियों, विकास योजनाओं और बजट से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा हो सकती है।

मुख्यमंत्री शाम 5:00 बजे विधानसभा से प्रस्थान करेंगे और 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी होने की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button