अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के लिट क्लब में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा: बिल चुकाए बिना भागी, महिला कर्मचारी से मारपीट कर तोड़े सामान

बिलासपुर, 22 सितम्बर 2026 छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक क्लब में बिल चुकाने को लेकर युवती ने जमकर हंगामा किया। ₹10 हजार का बिल मांगने पर युवती ने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उसने कर्मचारी के बाल भी नोचे, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद वॉशरूम का शीशा और गमले भी तोड़ दिए।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती महिला कर्मचारी से मारपीट करती दिखाई दे रही है।

दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी युवती

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान (27) होटल के क्लब के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची। वह टेबल नंबर 26 पर बैठी और बीयर, शराब सहित खाने-पीने का ऑर्डर किया।

बिल तैयार होने पर अंजना ने युवती को ₹10 हजार का बिल दिया। युवती ने पूरी राशि पर आपत्ति जताते हुए केवल अपने खाने-पीने का बिल मांगा। इसके बाद उसे करीब ₹5 हजार का दूसरा बिल दिया गया।

बिल मांगने पर महिला कर्मचारी से मारपीट

आरोप है कि इसके बाद भी युवती बिल का भुगतान करने में टालमटोल करती रही। जब अंजना ने दोबारा बिल चुकाने के लिए कहा तो युवती चिल्लाने लगी और बाहर जाने लगी।

रोकने पर उसने अंजना के बाल पकड़कर मारपीट की। इस दौरान अंजना के सिर में चोट लग गई। इसके बाद युवती ने क्लब के वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।

पुलिस पहुंची, फिर भी नहीं मानी

क्लब में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बावजूद युवती शांत नहीं हुई और बिना बिल चुकाए कार में बैठकर वहां से चली गई।

महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button