छत्तीसगढ़
Trending

नियद नेल्लानार योजनाः बस्तर के संवेदनशील इलाकों में सौर ऊर्जा से फैल रहा उजियारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने नियद नेल्लानार योजना संचलित है। इस योजना के अंतर्गत क्रेडा की ओर से ग्रामीणों को लाभान्वित करने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्रेडा इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को पेयजल और प्रकाश व्यवस्था मुहैय्या कराने का लक्ष्य रखा गया है। बस्तर संभाग के कांकेर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर जिले के कैपों के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में सौर संयंत्र लगाकर क्षेत्र के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाऐं प्रदान करने में अपना विशेष सहयोग प्रदान कर रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में क्रेडा इस क्षेत्र में सोलर हाई मास्ट, जल जीवन मिशन अंतर्गत सोलर ड्यूल पंप और सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर सिंचाई पंप के लगभग 500 से अधिक संयंत्र प्रस्तावित हैं। इनमें से जिला-सुकमा के सूदूर वनांचल व नक्सल प्रभावित ग्राम पूवर्ती, सालातोंग, सिलगेर में प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर हाई मास्ट स्थापना इसी प्रकार दंतेवाड़ा जिले के कामालूर, बासनपुर, धुरली, गामावाड़ा और झिरका के 10 विभिन्न स्थलों पर सोलर हाई मास्ट स्थापना कार्य पूर्ण कर प्रकाश व्यवस्था की जा सुदृढ़ की गई है। इसी क्रम में जिला-नारायणपुर के ग्राम मसपुर, मेटानार, कस्तुरमेटा, ईरकभट्ठी, कानागांव एवं हिकपाड़ तथा जिला कांकेर के प्रभावित क्षेत्रों के ग्राम-हेतड़कसा, मराम (गुंडूल), पानीडोबेर, चिलपारास एवं जुगड़ा में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु सोलर हाई मास्ट संयंत्र का स्थापना कार्य प्रगति पर है।

योजना के तहत् ग्रामीणों को सतत् पेयजल की सुविधा मुहैया कराये जाने के भी लक्ष्य निर्धारित हैं। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही जिला-नारायणपुर के ग्राम-ईरकभट्टी, कस्तूरमॅटा, हिकपाड़ जिला-बीजापुर के ग्राम-पालनार, सावनार, चुटवाही में ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। जिला-सुकमा के अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित ग्राम-पुवर्ती, टेकलगुडियम और सिलगेर के समीपवर्ती ग्रामों में भी इस योजना के स्थापना कार्य लगातार प्रगति पर है।मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी के तहत् बस्तर संभाग में कुल 203 सौर सिंचाई पंपों का स्थापना कार्य प्रस्तावित है। जिनमें से कुल 14 हितग्राहियों को सोलर पंपों प्रदाय कर योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। वहीं, बाकी हितग्राहियों को सौर सुजला योजना के आगामी चरण में पंप प्रदाय किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button