छत्तीसगढ़
Trending

BREAKING : माड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 3 नक्सलियों के शव बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के माड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह से भीषण मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने अब तक मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।

घटना की पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलिसेला ने की है। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है, और क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब पुलिस ने माड़ के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेर लिया, जिसके बाद दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई।

क्षेत्र में हालात को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त बलों को भेजा गया है। सुरक्षा एजेंसियां मुठभेड़ के बाद इलाके को पूरी तरह से खंगाल रही हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button