छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: 85 वर्ष से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए आज होम वोटिंग का अंतिम दिन, 4 मतदान रथों के जरिए घर-घर जाकर हो रहा है मतदान

रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए आज होम वोटिंग का अंतिम दिन है। 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर ही वोट देने की सुविधा दी जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत 4 अलग-अलग मतदान रथों के माध्यम से होम वोटिंग कराई जा रही है।

5 से 7 नवंबर तक होम वोटिंग की सुविधा दी गई थी, ताकि विशेष परिस्थितियों वाले मतदाता भी मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकें। आज अंतिम दिन होने के कारण मतदाता इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और अपने मत का अधिकार सुरक्षित कर सकते हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button