छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के 181 पुलिस अधिकारियों और जवानों को मिलेगा केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक, कांकेर नक्सल मुठभेड़ के लिए सबसे अधिक सम्मान

रायपुर, 04 नवंबर 2024

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक की घोषणा की है, जिसमें इस बार छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों और जवानों को सबसे अधिक सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 181 अधिकारी और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और साहसिक कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया जाएगा। इस सूची में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी विजय पांडे, एसपी आई के एलेसेला के साथ कई निरीक्षक, उप निरीक्षक, एएसआई, हवलदार और आरक्षक शामिल हैं।

कांकेर नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देने वाले कई जवानों को इस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों की सराहना की गई है।

विशेष योगदान के लिए सम्मान

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) में पदस्थ आईजी अमरेश मिश्रा को इन्वेस्टिगेशन में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह, छत्तीसगढ़ पुलिस के सब-इंस्पेक्टर अजय सिन्हा को भी जांच में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पदक प्रदान किया जाएगा।

सम्मानित अधिकारियों की पूरी सूची यहां देखें

यह सम्मान छत्तीसगढ़ पुलिस के कर्तव्यनिष्ठा, साहस और उत्कृष्टता को पहचान दिलाता है और राज्य की पुलिस बल को प्रेरित करने का कार्य करेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button