छत्तीसगढ़
Trending

**राज्योत्सव 2024 के लिए निःशुल्क बस सेवा: नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर में आयोजन के दौरान रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक हर घंटे चलेगी बसें**

रायपुर 3 नवंबर 2024

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय व्यापार परिसर तूता में तीन दिनी राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है । रायपुर शहर से राज्योत्सव स्थल तक जाने और वापस आने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा दर्शकों को 4 से 6 नवंबर तक निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। चार तारीख़ से दोपहर तीन बजे से हर घंटे बसें तूता नवा रायपुर के लिये रवाना होंगी।

निःशुल्क बस सेवा रायपुर शहर के रेलवे स्टेशन स्टैंड, कालीबाडी चौक, पचपेड़ी नाका और भाटागाँव नये बस स्टैंड से संचालित होंगी। ऐसी बसों पर ‘राज्योत्सव हेतु निःशुल्क बस सेवा’ प्रदर्शित रहेगा। रायपुर शहर से बसें दोपहर तीन बजे, चार बजे, पाँच बजे, शाम छह बजे, सात बजे, आठ बजे और रात्रि नौ बजे रवाना होंगी।

इसी तरह तूता राज्योत्सव स्थल से रायपुर शहर वापसी के लिए यही बसें शाम चार बजे, पाँच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, रात्रि नौ बजे और अंतिम बस रात्रि दस बजे रवाना होंगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button